छपरा, मार्च 20 -- छपरा, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छपरा इकाई के सदस्यों ने राज्य के विभिन्न उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए तैयार किए गए ड्राफ्ट में व्यापक सुधार की मांग को लेकर कुलाधिपति के नाम से संबंधित ज्ञापन शुक्रवार को डीएम को सौंपा । परिषद ने इस ड्राफ्ट को वर्तमान स्वरूप में छात्रहित व राज्यहित के अनुरूप नहीं बताते हुए इसमें कई महत्वपूर्ण विसंगतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। ज्ञापन में कहा है कि बिहार के उच्च शिक्षा संस्थान लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहा हैं। जिससे शिक्षा की गुणवत्ता, शोध एवं नवाचार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में नियुक्ति प्रक्रिया का ड्राफ्ट पूरी तरह पारदर्शी, व्यावहारिक एवं गुणवत्तापूर्ण होना आवश्यक है। ज्ञापन में अतिथि शिक्षकों के लिए उम्र सीमा में छूट,नेट व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.