पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के मेदिनीनगर इकाई ने शहद-ए-भगत सिंह के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अस्प्ताल चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री किसलय दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि वीर भगत सिंह का जीवन दर्शन आज के युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत ही प्रेरणादायी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे भगत सिंह के विचारों, साहस, त्याग एवं देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। चित्तेश पांडेय ने कहा कि भगत सिंह केवल एक क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि एक महान विचारक भी थे। इस अवसर पर नगर सह मंत्री अमन पांडेयय, सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.