बांदा, मार्च 13 -- बांदा। संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कानपुर प्रांत के तत्वावधान में नगर खेल कुंभ के अंतर्गत फतेहगंज कस्बे में क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन हुआ। क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी रवि शिवहरे रहे। उनके साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट के प्रधानाचार्य सौरभ गुप्ता, शिक्षक राजीव पटेल, अमरीश, मनेंद्र, जितेंद्र, उषा गुप्ता सहित विद्यालय स्टाफ रहा। फतेहगंज के नगर मंत्री धनंजय गुप्ता, नगर सह मंत्री आयुष गुप्ता, नगर संयोजक उत्तम सिंह, नगर कार्यकर्ता शिवकुश ने कार्यक्रम के आयोजन में अहम भूमिका निभाई। कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पार्वती, रोशनी, अंकिता, गुनगुन, कंचन, संस्कृति, आराध्या, सबा बानो, माही गुप...