दुमका, जनवरी 26 -- काठीकुंड प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से रविवार को एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न समसामयिक विषयों पर प्रखरता से अपने विचार साझा किए। प्रतियोगिता के पश्चात नगर इकाई की बैठक नगर मंत्री सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय पाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय पाल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद से जुड़कर आप अपने रचनात्मक कौशल को निखारने के साथ-साथ अपना सर्वांगीण बौद्धिक विकास कर सकते हैं। आगामी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए संजय पाल ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.