गिरडीह, फरवरी 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अभाविप के आयाम गतिविधि सेवार्थ विद्यार्थी के माध्यम से पीरटांड़ इकाई के द्वारा प्रखंड पीरटांड़ पंचायत अंतर्गत मधुबन के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू, प्रदेश एसएफएस सह संयोजक अनीश रॉय आदि ने बच्चों के बीच कॉपी, बॉक्स, पेंसिल, रबर, कटर, पेन आदि का वितरण किया गया। मौके पर मंटू मुर्मू ने कहा कि अभाविप का आयाम गतिविधि एसएफएस के प्रमुख कार्यों में शामिल हैं। कहा कि इस गतिविधि के तहत बस्ती/परिषद की पाठशाला, गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए नि:शुल्क कक्षाएं चलाना, सामाजिक सहायता जैसे ठंड में कंबल वितरण, आपदा राहत कार्य और जरूरतमंदों की मदद करना शामिल है। इस दौरान सिद्धायतन के सीआरओ अशोक जैन ने कहा कि अभाविप के द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.