अभाविप ने प्रदर्शन कर झारखंड के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
हरदोई, अगस्त 13 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में झारखंड सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। अवध प्रांत के प्रांत कार्यसमिति सदस्य प्रांशू बाजपेई ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों के हितों की अनदेखी होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी। जिला संयोजक प्रियांशू सिंह ने कहा कि महत्वपूर्ण परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं से विद्यार्थियों में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- छात्रों पर लाठीचार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.