गाजीपुर, मार्च 31 -- गाजीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गाजीपुर की पीजी कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज परिसर की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए प्राचार्य को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। नगर मंत्री वायु पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से छात्र हितों की अनदेखी बंद करने का आग्रह किया। ज्ञापन के माध्यम से परिषद ने प्रमुखता से मांग की है कि कॉलेज में बाहरी और बिना पास वाले छात्रों के प्रवेश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए ताकि परिसर का माहौल सुरक्षित रह सके। साथ ही, विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने हेतु आरओ मशीन की मरम्मत, कक्षाओं का नियमित संचालन और कॉलेज परिसर में रील बनाने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके अलावा, परिषद ने कॉलेज में ड्रेस कोड को सख्ती से लागू करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.