मुंगेर, सितम्बर 4 -- मुंगेर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की (अभाविप) मुंगेर नगर इकाई की ओर से गुरुवार को नौवागढ़ी क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर सह मंत्री सिंटू कुमार ने किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संपर्क किया गया और उन्हें संगठन के विचार, उद्देश्य एवं छात्रहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों को अभाविप की सदस्यता दिलाई गई। जिला संयोजक सचिन कुमार ने कहा कि, सदस्यता अभियान विद्यार्थियों को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ उनमें सामाजिक एवं राष्ट्रीय जिम्मेदारियों की भावना विकसित करने का माध्यम है। वहीं, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतिक कुमार ने कहा कि विद्यार्थी देश की युवा शक्ति हैं और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक द...