अभाविप ने चलाया सकोरा अभियान
संभल, मई 17 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला संभल इकाई हयातनगर द्वारा विकासार्थ विद्यार्थी अभियान के अंतर्गत सकोरा अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों पर सकोरा वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराना तथा समाज में जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना है। विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकाल में यह अभियान संचालित करती है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को पक्षियों के संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने घरों, छतों एवं आसपास के स्थानों पर सकोरा रखकर नियमित रूप से पानी भरने की अपील की। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मानव जीवन के साथ-साथ पक्षियों एवं अन्य जीवों की सुरक्षा और देखभाल भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- भीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.