गिरडीह, जनवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अभाविप गिरिडीह नगर इकाई ने गुरूवार शाम को टावर चौक के पास गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का पुतला फूंका। स्वामी विवेकानंद जयंती पर तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता कराने के लिए हाई स्कूल मैदान नहीं देने के विरोध में अभाविप के कार्यकर्ताओं के द्वारा गिरिडीह विधायक का पुतला दहन किया किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री नीरज चौधरी कर रहे थे। इससे पूर्व परिषद के कार्यकर्ता झंडा मैदान में जमा हुए। यहां से टावर चौक तक पैदल मार्च करते हुए टावर चौक पहुंचे और पुतला दहन किया। इस दैरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने खेल मैदान नहीं देने की कड़ी निंदा की। कहा कि यह स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का अपमान है। अभाविप के प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने स्थानीय विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मांग कि ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.