अभाविप ने क्लस्टर सिस्टम के विरोध में किया प्रदर्शन
रांची, मई 20 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले विद्यार्थियों ने बुधवार को करमचंद भगत महाविद्यालय बेड़ो के मुख्य द्वार पर राज्य सरकार द्वारा उच्च शिक्षा में लागू किए जा रहे क्लस्टर सिस्टम के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीति को अव्यवहारिक और छात्र विरोधी बताया। विद्यार्थियों का कहना था कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से छात्र अपनी पसंद के विषय नहीं चुन सकेंगे। साथ ही अलग-अलग विषयों की पढ़ाई के लिए विभिन्न कॉलेजों में जाना पड़ेगा, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ेगा। छात्रों ने कहा कि इससे शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को परेशानी होगी। यह भी पढ़ें- अभाविप ने क्लस्टर सिस्टम के विरोध में मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन अभाविप ने राज्य सरकार से जल्द क्लस्टर सिस्टम वापस लेने की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.