अभाविप ने कुआनो नदी में चलाया सफाई अभियान
बस्ती, अप्रैल 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर पालिका परिषद बस्ती के सहयोग से कुआनो सफाई का अभियान चलाया। नदी संरक्षण अभियान के पहले दिन अमहट घाट पर व्यापक जन जागरूकता एवं स्वच्छता कार्यक्रम संचालित हुआ। अभियान के पहले दिन अधिक संख्या में युवाओं की भागीदारी रही। कुआनो सफाई अभियान के पहले दिन सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राएं व सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रों ने घाट में स्वच्छता अभियान चलाया और कचरा एकत्रित किया। इस अभियान के तहत आमजन को जागरूक करने का कार्य किया। इस दौरान कुआनो बचाओ-गंदगी हटाओ का नारा लगता रहा। विद्यालय के शिक्षकों ने भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान विद्यार्थियों को कुआनो नदी के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.