आरा, जुलाई 8 -- आरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संबंधन विभाग में कार्यरत कर्मचारी की पत्नी की ओर से उसी विभाग में कार्यरत एक महिला कर्मी पर किए गए हमले की निंदा की है। प्रदेश मंत्री छोटू सिंह ने कहा कि इस प्रकार की घटना अत्यंत चिंताजनक है। प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए, ताकि इस तरह की धटनाओं की पुनरावृति न हो सके। चंदन तिवारी और जिला संयोजक सचिन राय ने कहा कि अभाविप किसी भी प्रकार की हिंसा का विरोध करती है। मांग है कि इस मामले की एक कमिटी की ओर से जांच कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...