कोडरमा, जून 1 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् कोडरमा ने प्रेसवार्ता कर विनोबा भावे विश्वविद्यालय से कॉलेज के हस्तांतरण का कड़ा विरोध किया है। इनका कहना है कि झारखंड सरकार के उस प्रस्तावित निर्णय की कड़ी निंदा करती है, जिसके तहत कोडरमा जिले के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से अलग कर सर जेसीबोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने की तैयारी की जा रही है। अभाविप के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला संयोजक अतुल आनंद ने कहा कि यह निर्णय छात्रहितों के विरुद्ध, अव्यावहारिक तथा शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाला प्रतीत होता है। कोडरमा से हजारीबाग की दूरी लगभग 60 किलोमीटर है, जबकि गिरिडीह की दूरी लगभग 120 किलोमीटर है। यह भी पढ़ें- कोडरमा में भाजपा के विधायक और सांसद होने के कारण जिले की उपेक्षा: डॉ नी...