पलामू, अगस्त 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने जेपीएससी और जेएसएससी पेपर लीक मामले के खिलाफ शनिवार को जीएलए कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और राज्य सरकार व परीक्षा एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रकट किया। कार्यक्रम में प्रदेश सह मंत्री अभय वर्मा ने कहा कि जेपीएससी और जेएसएससी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होना अब एक आम बात बन गई है। राज्य की सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद जब छात्र परीक्षा देने पहुंचते हैं, तो उन्हें धांधली और पेपर लीक की खबर मिलती है।पूरे यह भी पढ़ें- अभाविप ने चलाया हस्ताक्षर अभियान मामले की सीबीआई जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई...