देवघर, जनवरी 4 -- देवघर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवघर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी कार्यक्रम में मुख्य रूप से 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस, 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जयंती, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही नगर इकाई व कॉलेज इकाई गठन करने को लेकर भी चर्चा की गई। राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसको भव्य रूप देने की विशेष तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद अभाविप झारखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत शंकर ने कहा की अभाविप ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर आज विश्व के सबसे बड़ा छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त किया है।...