सिमडेगा, फरवरी 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई के तत्वावधान में नगर के विभिन्न विद्यालयों में सेवा का कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों पर सेवा कार्य किया जा रहा है। मौके पर परीक्षा में सम्मिलित हो रहे छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। परीक्षा के तनावपूर्ण समय में इस प्रकार की पहल से विद्यार्थियों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। कार्यक्रम में प्रदेश सह मंत्री संतोषी कुमारी, जयंत पंडा, सुखवंती कुमारी, प्रियंशी कुमारी, तुलसी कुमारी सहित विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.