सोनभद्र, मार्च 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तरफ से सोमवार की शाम रंगोत्सव होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन छात्रशक्ति भवन, न्यू कॉलोनी रॉबर्ट्सगंज में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही, जिससे पूरे परिसर में उत्सव का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सामाजिक समरसता, भाईचारे और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया गया। वक्ताओं ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक भी है। रंगोत्सव के माध्यम से वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.