बेगुसराय, जून 12 -- बखरी, निज संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर लगातार पांचवें वर्ष 'खेलो बखरी' प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 25 जून को होगा तथा दस दिनों तक विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी।

प्रतियोगिता की तैयारी प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर अभाविप इकाई की बैठक नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी की अध्यक्षता में हुई। जिला संयोजक अनुभव आनंद ने कहा कि विद्यार्थी परिषद युवाओं में रचनात्मकता और प्रतिभा विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्थापना दिवस को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाते हुए जिलेभर में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रम किए जाएंगे।

खेल प्रतियोगिता के उद्देश्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र कुमार ने कहा कि खेल प्रतियोगिता से सेना, एसएससी जीडी, दरोगा एवं बिहार पुलिस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं...