चतरा, दिसम्बर 30 -- चतरा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत का 26वां प्रदेश अधिवेषन 26 से 28 दिसंबर तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। तीन दिवसीय इस अधिवेशन में संगठनात्मक विषयों एवं छात्रहित पर चर्चा हुई। अधिवेशन चतरा जिला इकाई के लिए विशेष उपलब्धि लेकर आया है। परिषद के प्रदेश सह मंत्री रहे रोहित पांडे को एसएफडी का झारखंड प्रांत संयोजक तथा खेलो भारत के प्रदेश सह संयोजक रहे मुन्ना यदुवंशी को खेलो भारत का प्रांत संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही चतरा इकाई से विशाल प्रजापति व निशु कुमारी, हंटरगंज से सरदार समरजीत सिंह तथा इटखोरी से निशांत सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इन नियुक्तियों से चतरा जिला इकाई का मान बढ़ा है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे जिले की सक्रियता और परिश्रम का परिणाम बताया। नियुक्त पदाधिकारिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.