बांका, फरवरी 4 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई बांका के नगर मंत्री राजन सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन द्वारा आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।साथ ही बैठक में विभिन्न आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा एवं रूपरेखा तय की गई। इस दौरान अभाविप की ओर से 14 फरवरी को को ब्लैक डे रैली का आयोजन, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर सेवा भाव के अंतर्गत निःशुल्क दूध, फूल एवं बेलपत्र वितरण, कॉलेज चलो अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा के साथ साथ भूतपूर्व कार्यकर्ता मिलन समारोह के आयोजन पर विचार किया गया।बैठक में सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए तथा संगठनात्मक मजबूती पर विशेष बल दिया गया। वहीं बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.