पाकुड़, मार्च 15 -- महेशपुर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम को महेशपुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं और छात्रावास के छात्रों की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जनजातीय छात्रों के लिए छात्रावासों में सुविधाओं को सुदृढ़ करने और कैंपस में विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने कहा कि परिषद का ध्येय छात्र हितों की रक्षा करना है और यह सुनिश्चित करना है कि हर विद्यार्थी को शिक्षा के लिए उत्तम वातावरण मिले। उन्होंने छात्रावास की समस्याओं को दूर करने हेतु आवश्यक पहल पर विचार विमर्श किया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर बल देते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.