खगडि़या, मार्च 30 -- खगड़िया । निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दक्षिण बिहार की तीन दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी परिषद बैठक में रविवार को शिक्षा सुधार, छात्र हित और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अहम मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। परिषद ने वर्तमान चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कई नए अभियानों और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। वही क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने बैठक में युवाओं की बढ़ती डिजिटल निर्भरता पर चिंता जताई गई। इसी संदर्भ में स्क्रीन टाइम से एक्टिविटी टाइम अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन से बाहर निकालकर खेलकूद, सामाजिक गतिविधियों, पुस्तक पठन और रचनात्मक कार्यों से जोड़ना है। परिषद का मानना है कि अत्यधिक स्क्रीन टाइम शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक अस...