अभाविप का तीन दिवसीय धरना शुरू, कॉलेजों को गिरिडीह विवि से जोड़ने का विरोध
कोडरमा, अगस्त 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) कोडरमा जिला इकाई की ओर से छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार से जेजे कॉलेज, झुमरी तिलैया परिसर में तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया। धरने में कोडरमा जिले के महाविद्यालयों को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से अलग कर सर जेसी बोस विश्वविद्यालय, गिरिडीह से संबद्ध करने के प्रस्ताव का विरोध प्रमुख रूप से किया गया। नगर मंत्री सुधांशु यादव ने कहा कि कोडरमा के कॉलेजों को गिरिडीह विश्वविद्यालय से जोड़ने का निर्णय जिले के हजारों विद्यार्थियों के शैक्षणिक और आर्थिक हितों के प्रतिकूल है।अभाविप के उपाध्यक्ष रोशन कुमार ने झारखंड में जेपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं पर चिंता जता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.