बदायूं, मई 28 -- बदायूं। शहर के शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्राओं के लिए विशेष छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर का शानदार शुभारंभ किया गया। आगामी दो जून तक चलने वाले इस शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम अध्यक्ष रेखा, प्रांत सह मंत्री पायल गिहार, कार्यक्रम संयोजक वैष्णवी शर्मा ने किया। सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए मार्शल आर्ट की विशेष ट्रेनिंग दी गई, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। इसके बाद आयोजित किए गए दूसरे सत्र में छात्राओं की कलात्मक और व्यावहारिक क्षमताओं को निखारने पर जोर दिया गया, जिसके तहत उन्हें गायन कला और इंग्लिश स्पीकिंग की बारीकियां सिखाई गईं। यह भी पढ़ें- छात्राओं में नेतृत्व और आत्मविश्वास बढ़ाने को व...