अभाविप का एक दिन में 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य
भागलपुर, सितम्बर 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) भागलपुर इकाई की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, कॉलेज एवं नगर इकाइयों के पुनर्गठन तथा विवि में छात्र हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रांत के आह्वान पर दो सितंबर को अधिकतम सदस्यता दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर एक ही दिन में 10 हजार विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकतम सदस्यता दिवस को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता टीम बनाकर कॉलेज, कोचिंग संस्थानों एवं अन्य शैक्षणिक परिसरों में पहुंचकर विद्यार्थियों को संगठन की विचारधारा एवं कार्यों से अवगत कराते हुए सदस्यता अभियान चलाएंगे। यह भी पढ़ें- अभाविप मुंगेर जिला की बैठक जमालपुर में संपन्न, सदस्यता अभियान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.