पूर्णिया, जुलाई 9 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर बनमनखी नगर इकाई द्वारा ध्वजारोहण एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थापना दिवस समारोह को संगठनात्मक गरिमा और उत्साह के साथ मनाने के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन नगर मंत्री प्रहलाद कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर छात्र नेताओं, पूर्व कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के गगनभेदी नारों के साथ संगठन के गौरवशाली इतिहास को याद किया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अभाविप के स्थापना दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल क...