अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति को चूड़ियां भिजवाई
भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अभाविप ने विवि में शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। अभाविप कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर लगातार विवि पहुंच रहे थे, लेकिन उनके नहीं रहने के कारण परिषद के लोग बैरंग लौट जाते थे। इसके विरोध में परिषद कार्यकर्ता बुधवार को कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा से मिलने आवासीय कार्यालय पहुंचे। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने कुलपति को चूड़ियां भेजीं। अभाविप का कहना है कि पूर्व में टीएनबी कॉलेज में असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमले का प्रयास किया गया था। इसके अतिरिक्त एक शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर भी परिषद ने आवेदन दिया था। यह भी पढ़ें- अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति को चूड़ियां भिजवाई अबतक किसी भी मामले में विवि प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.