रांची, दिसम्बर 10 -- मांडर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मांडर महाविद्यालय इकाई की बैठक बुधवार को महाविद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों-प्रदेश अधिवेशन, युवा दिवस, इकाई विस्तार तथा महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर होनेवाले आंदोलन पर रणनीति तैयार की। जिला प्रमुख डॉ पवन, जिला संयोजक राहुल ठाकुर और उत्कर्ष तिवारी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि बीबीए, बीसीए, एमएससी, बीएड और साइंस वर्ग की पढ़ाई जल्द शुरू करवाने के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। कॉलेज में छात्राओं के लिए हॉस्टल निर्माण की मांग को भी प्राथमिकता दी गई। बैठक के दौरान स्त्री शक्ति दिवस का आयोजन हुआ, इसमें छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.