अभाविप और आजसू के छात्रों को झामुमो ने खदेड़-खदेड़कर पीटा
गिरडीह, अगस्त 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा रद्द किए जाने के मामले को कोर्ट द्वारा स्टे लगाने के बाद जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शुक्रवार शाम अभाविप और आजसू छात्र संघ के लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन करने झंडा मैदान में एकत्रित हुए थे।
घटना का विकास इधर एमएमडीआर संशोधन बिल पारित किए जाने के विरोध में शहर में झामुमो का प्रतिवाद मार्च भी था। इस बीच काफी संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता झंडा मैदान पहुंच गए और सीएम का पुतला दहन की तैयारी कर रहे छात्रों के साथ नोंक-झोंक हुई और उन सबको खदेड़-खदेड़कर पीटा भी। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर -बितर किया। छात्रों को खदेड़ते और मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में झामुमो के कार्यकर्ता पुतला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.