हाजीपुर, जुलाई 9 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस और राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर हाजीपुर इकाई की ओर से वैशाली महिला महाविद्यालय में क्विज, कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पांजलि ने की, संचालन विभाग छात्रा प्रमुख शिवानी ने किया। मुख्य अतिथि दरभंगा के कार्यकर्ता राहुल सिंह और विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. सुधीर सिंह रहे। जिला संयोजक हिमांशु सिंह ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78 वर्षों के संघर्ष को याद किया।अतिथियों ने छात्राओं को 'राष्ट्र प्रथम' का संकल्प दिलाया और लव जिहाद जैसे मुद्दों पर जागरूक किया। यह भी पढ़ें- अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर हुई प्रतियोगिता खेलो भारत के...