अभय हेड बॉय और गंगा बनीं हेड गर्ल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 31 -- कायमगंज, संवाददाता। एपी पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इंस्पेक्टर लाइन आर्डर बी. यादव और कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह का विद्यालय पहुंचने पर छात्रों ने मार्च पास्ट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों, प्रबंध समिति के सदस्यों और प्रधानाचार्य अंजली पांडे ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। न्यूटन, गैलीलियो, रमन और आइंस्टीन हाउस के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। अतिथियों ने छात्र परिषद के सदस्यों को बैज लगाकर और सेशे पहनाकर सम्मानित किया। छात्र अभय सिंह को हेड बॉय और गंगा यादव को हेड गर्ल चुना गया। यह भी पढ़ें- Hathras News: नव निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.