आरा, सितम्बर 19 -- नामजद राजा यादव उर्फ राजा बाबू और हथियार छिपाने के आरोप में विशाल यादव गिरफ्तार, मतिंदर भी धराया मनीष रायटर और राजा बाबू की पूछताछ और निशानदेही पर मुफस्सिल से मिली हत्या में प्रयुक्त पिस्टल एनएच-319 पर पिकअप लूट के एक लाख रुपये के बंटवारे से शुरू हुई थी रंजिश दो साल पहले क्रॉस मोबाइल पिस्टल छिनतई कांड की भी खुलीं कड़ियां जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी मोड़ पर बीते तीन सितंबर को हुए अभय यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसडीपीओ जगदीशपुर राहुल कुमार के ताजा खुलासे के अनुसार, पुलिस ने नामजद अभियुक्त राजा यादव उर्फ राजा बाबू समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या में प्रयुक्त हथियार छिपाने के आरोप में मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी विशाल यादव और क्रॉस मोबाइल टीम स...