अभय हत्याकांड में मृतक का पिता तलब
सुल्तानपुर, जून 29 -- सुलतानपुर। शहर के पयागीपुर चौराहे पर डेढ़ साल पूर्व हुए अभय सिंह हत्याकांड में कोर्ट ने मृतक के पिता प्रवेश कुमार को गवाही में तलब किया है। बचाव पक्ष के वकील रवि शुक्ल ने बताया कि एडीजे राम प्रताप सिंह राणा की कोर्ट में 15 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। तीन सितम्बर 2024 की शाम गोली मारकर अभय सिंह की हत्या कर दी गई थी। गवाही नहीं दर्ज होने के कारण पिता को वापस लौटना पड़ा। मृतक के चाचा राम अभिलाख ने मुकेश यादव, आकाश सिंह, सत्यम यादव और प्रदीप यादव पर मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- बीच सड़क युवक की गोली मारकर हत्या, मरने से पहले वीडियो बना बताए हमलावरों के नाम
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.