बिजनौर, अप्रैल 3 -- नहटौर। ग्राम मटौरा दुर्गा निवासी अभय प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में प्रदेश भर में तीसरी रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभय प्रताप सिंह को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर चयनित होने पर ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी एवं गणमान्य लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। ​ शुक्रवार को मटौरा मान में राकेश चौधरी ब्लॉक प्रमुख, शोभित त्यागी जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा,​हिमांशु पाराशर मंडल अध्यक्ष, भाजपा ​नेताओं ने अभय प्रताप सिंह को अंग वस्त्र पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।नेताओं ने अभय के माता-पिता और समस्त परिवारजनों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त करना न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व...