फरीदाबाद, जून 30 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। 14वें मानव रचना इंटर फैकल्टी एवं स्टाफ बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस टूर्नामेंट का मंगलवार को शानदार समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वाइस चांसलर संजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

नृत्य एवं संगीत प्रदर्शन समापन अवसर पर मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल्स के स्टाफ ने शानदार नृत्य एवं संगीत प्रस्तुतियां दीं। बैडमिंटन की ओपन श्रेणी में एमआरआईएस नोएडा के अभय ने एमआईआईआरएस के डॉ. नितिन भगत को 15-12, 13-15, 15-12 हराया। वहीं महिला वर्ग में एमआईआरआईएस की शीबा ने एमआईआरएस सेक्टर-46 की लक्ष्मी को 15-12, 15-11 से मात दी। युगल प्रतिस्पर्धा में डॉ. नितिन भगत व डॉ. दिक्षांत की जोड़ी ने डॉ. अमित भल्ला व शौर्य की जोड़ी को हराकर खिताबी मुकाबला जीता। वहीं महिमा व लक्ष्मी की जोड़ी ने डॉ. शीबा व प्रतिमा जोड़ी को म...