अभय ने एक स्वर्ण, एक रजत पदक जीत किया नाम रोशन
आगरा, जुलाई 22 -- शिवालिक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 7वीं यूपी ओपन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर ताजनगरी का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र अभय बघेल ने अंडर-15 आयुवर्ग की क्वाड स्केट में पहले दिन रजत पदक और दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीता। एडजस्टेबल स्केट अंडर-15 आयुवर्ग में शशांक कुमार ने पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीते। दोनों पदक विजेताओं को स्कूल के प्रबंधक एसएस यादव ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय की प्रधानाचार्य वंदना शुक्ला सहित सभी शिक्षकों ने दोनों पदक विजेताओं को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.