अभय चौटाला के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे भूपेंद्र सिंह हुड्डा
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गुरुवार को कहा कि वह अभय सिंह चौटाला के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) प्रमुख ने उन पर झूठे आरोप लगाए हैं। चौटाला ने हाल ही में दावा किया था कि पिछले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस नेता एक वरिष्ठ भाजपा नेता से मिले थे और एक निजी कंपनी में हुड्डा की कथित साझेदारी के बारे में भी बात की थी। हुड्डा ने कहा कि न तो वह कथित तौर पर भाजपा नेता से मिले थे और न ही उस रियल एस्टेट कंपनी से उनका कोई संबंध था जिसके बारे में आईएनएलडी प्रमुख ने दावे किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.