अभय को मिला जिला कानूनी सलाहकार का दायित्व
पलामू, अगस्त 26 -- मेदिनीनगर। अखिल भारतीय भुईया समाज कल्याण समिति के पलामू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार भुईयां ने संगठन विस्तार के तहत युवा अधिवक्ता अभय भुईयां को जिला कानूनी सलाहकार मनोनीत किया। अभय भुईयां को मनोनयन पत्र सौंपते हुए उन्होंने उनके सुखमय जीवन की कामना की और कहा कि अभय भुईयां के संगठन से जुड़ने से समाज के गरीब एवं वंचित लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने में समिति को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पलामू जिले में जल्द जिला कमेटी का विस्तार कर प्रत्येक प्रखंड में संगठन को मजबूत किया जाएगा। नवनियुक्त कानूनी सलाहकार अभय भुईयां ने कहा कि वे गरीब एवं पिछड़े लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ समाज में व्याप्त समस्याओं और कुरीतियों को दूर करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.