अभय का हुआ एसएससी सीएचएसएल में चयन
बलरामपुर, अगस्त 19 -- सादुल्लाहनगर, संवाददाता। लगातार असफलताओं के बावजूद लक्ष्य के प्रति डटे रहने वाले सादुल्लाहनगर क्षेत्र के अभय कुमार गुप्त ने एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में ऑल इंडिया 120वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी पहली पसंद सीबीआई थी और अंतिम चयन में उन्हें सीबीआई में ही स्थान मिला है। अभय ने एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के तीनों चरण प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर टाइपिंग व स्किल टेस्ट को सफलतापूर्वक पार किया। परीक्षा में देशभर से लाखों अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। इससे पहले अभय एसएससी सीजीएल की मेन्स परीक्षा में लगातार छह बार पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन से चूक गए। यह भी पढ़ें- अभय का हुआ एसएससी सीएचएसएल में चयन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और हर असफलता से सीख लेकर तैयारी जारी रखी। अब उनका सीबीआई मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.