बलिया, मई 4 -- फेफना। क्षेत्र के बघेजी स्थित नवनिर्मित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में चल रहे विष्णु महायज्ञ के क्रम में समस्त देवी-देवताओं की मूर्तियों का विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञाचार्य अभिषेक शास्त्री और सहयोगी आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कराया गया। इस दौरान यजमानों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। मंत्रोच्चार और जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। वहीं तो राम कथा के समापन के बाद लोकगीत गायक अभय नारायण सिंह और राजू पांडेय ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनके गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इसके बाद सोमवार को भंडारे में सैकड़ों की संख्या में संत महात्मा और क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- अधर्म का अंत और धर्म के विजय का प्रतीक है रावण वध प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ को सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.