धनबाद, मार्च 26 -- अभया सुंदरी गर्ल्स मध्य विद्यालय में छात्राओं को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सीएमपीडीआई क्षेत्रीय संस्थान दो धनबाद ने स्कूल में वाटर प्यूरीफायर सह कूलर, वेंडिंग मशीनें तथा इंसीनरेटर इकाइयां स्थापित करते हुए सौंपी। बुधवार को क्षेत्रीय निदेशक उमाशंकर सिंह और नीतू सिंह ने संयुक्त रूप से वाटर प्यूरीफायर का उद्घाटन किया। क्षेत्रीय निदेशक उमाशंकर सिंह ने कहा कि इन सुविधाओं से स्कूलों में ऐसा वातावरण तैयार करना उद्देश्य है, जहां छात्राएं बिना किसी बाधा के अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें। स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव अधिवक्ता सोमनाथ चौधरी ने कहा कि मध्य विद्यालय में छात्राओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना लक्ष्य है। इस दिशा में हमलोग धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। संयुक्त सचिव सम्राट चौधरी ने ...