पटना, अगस्त 29 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। महिला और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गठित अभया ब्रिगेड (अब पुलिस दीदी) ने बीते सात महीने के दौरान करीब 800 मनचलों पर शिकंजा कसा है। ब्रिगेड ने छेड़खानी व अन्य मामलों के इन आरोपितों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उनसे बंध पत्र (बॉन्ड पेपर) भराए। टीम ने 21 मनचलों पर प्राथमिकी दर्ज कर भी कार्रवाई की है। अभया बिग्रेड की यह टीम अब पुलिस दीदी के रूप में काम करेगी। बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, अभया ब्रिगेड की एक हजार से अधिक टीमों ने उक्त अवधि के दौरान सभी जिलों में कार्रवाई की। पटना जिले में सबसे अधिक 84 टीमों ने 284 मनचलों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Nawada News: रक्षाबंधन पर बहनों को मिली सौगात, 15 पुलिस दीदी टीम बनाई गई इनमें चार के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज हुई। पट...