कटिहार, दिसम्बर 12 -- कटिहार, एक संवाददाता। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को महिला थाना की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में विशेष अभियान चलाया। महिला थानाध्यक्ष के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों व कर्मियों की टीम ने स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, सरकारी कार्यालयों समेत कई सार्वजनिक स्थलों का दौरा किया। इस दौरान अभया ब्रिगेड अभियान के तहत छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा, सतर्कता और आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी दी गई। टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 और 1091 का उपयोग करें। टीम की महिला पदाधिकारियों ने आत्मरक्षा के आसान और प्रभावी तरीकों का प्रदर्शन भी किया, जिससे छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। कई शिक्षण संस्थानों में छात्राओं ने सवाल भी पूछे और पुलिस अधिकारियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.