अभया ब्रिगेड ने छात्राओं को आत्मरक्षा से बचाव का दिया प्रशिक्षण
लखीसराय, जुलाई 17 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। तेतरहट स्थित विद्यालय में गुरुवार को बिहार पुलिस की अभया ब्रिगेड द्वारा छात्राओं के लिए जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना था, ताकि वे किसी भी परिस्थिति में निर्भीक होकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।
कार्यक्रम की जानकारी प्रशिक्षण के दौरान अभया ब्रिगेड की टीम ने छात्राओं को आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल 112 सहित अन्य हेल्पलाइन सेवाओं के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि यदि कोई मनचला परेशान करता है या किसी प्रकार की असुरक्षित स्थिति उत्पन्न होती है तो बिना झिझक तुरंत पुलिस से संपर्क करें। कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा पर भी विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.