मोतिहारी, दिसम्बर 16 -- मोतिहारी, निसं। जिले में अभया ब्रिगेड महिला दास्ता की टीम का गठन किया गया है। इससे महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा बढेगी। मंगलवार को एसपी स्वर्ण प्रभात ने पुलिस केंद्र से महिला ब्रिगेड की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीम ने पहले दिन ही छह मनचलों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर सहित थाना स्तर पर महिला ब्रिगेड की टीम का गठन किया गया है, जो भ्रमणशील रहेगी। हर एक अभया ब्रिगेड को स्कूटी दी गयी है। यह ब्रिगेड थाना क्षेत्र के जितने भी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान, पिकनिक स्थल, पार्क आदि जगह जहां महिलाएं व बच्चियों का अगमन होता है, वहां ब्रिगेड भ्रमणशील रहेगी। इसका मुख्य उदेश्य महिलाओं व बच्चियों के साथ छेड़खानी पर रोक लगाना है। उन महिलाओं व बच्चियों को सुरक्षा प्रदान करते हुए मनचलों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.