अभयपुर स्टेशन पर 23.5 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मुंगेर, जून 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रेलवे पुलिस ने सोमवार को अभयपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 23.5 लीटर देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपित जमालपुर-गया पैसेंजर ट्रेन में शराब लेकर सवार होने की कोशिश कर रहे थे, तभी जीआरपी की टीम ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र निवासी गणित मांझी का पुत्र नीरज कुमार और फुदुकी यादव के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है। इस बावत प्रभारी एसएचओ अर्चना कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर जीआरपी ने अभयपुर रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान गाड़ी संख्या 63387 जमालपुर गया पैसेंजर में चढ़ने की तैयारी कर रहे दो संदिग्ध युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.