बरेली, मार्च 14 -- कैंट थाना क्षेत्र में अभयपुर गांव के पास चलती ट्रेन से वाराणसी के घनश्याम की गिरने से मौत हो गई। कंट्रोल मैसेज मिलने पर आरपीएफ-जीआरपी और सिविल पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। सूचना पर परिवार के लोग शाम को पहुंच गये। कैंट पुलिस के अनुसार, जिला वाराणसी के थाना बालाघाट क्षेत्र निवासी घनश्याम (60) पंजाब में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह ट्रेन से अपने घर जा रहे थे। ट्रेन में अधिक भीड़ थी, इसलिए जनरल कोच गेट पर बैठकर सफर कर रहे थे। नींद आने से झपकी आ गई। जिससे वह चलती ट्रेन से गिर गये। सिर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई। किसी ने रेल लाइन किनारे शव देखा तो रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी। आरपीएफ जीआरपी और सिविल पुलिस पहुंची। मृतक की जेब से परिवार का नंबर और पता मिला। जिससे परिवार को सूचना दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.