अभद्र व्यवहार पर एसपी सख्त, चार पुलिसकर्मी किए लाइन हाजिर
शाहजहांपुर, जून 29 -- शाहजहांपुर। पुलिसकर्मियों के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इनमें तिलहर थाने के अमित चौधरी और सुमित सैनी तथा सदर बाजार थाने के सर्वेश और इंतेखाब शामिल हैं। एसपी ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभद्र व्यवहार और पैसे के लेनदेन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों की समीक्षा के बाद कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इनमें से एक पुलिसकर्मी का हाल ही में तबादला भी किया गया था, लेकिन उसके खिलाफ शिकायतें बंद नहीं हुईं। इसके बाद उसे भी लाइन हाजिर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- अभद्र व्यवहार पर एसपी सख्त, चार पुलिसकर्मी किए लाइन हाजिर एसपी ने स्पष्ट किया कि अनुशासनहीनता और भ्रष्ट आचरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.