अभद्र व्यवहार ,मारपीट व छिनतई का मामला दर्ज
अररिया, मार्च 31 -- पलासी, एक संवाददाता पलासी प्रखंड के बलुआ कलियागंज निवासी सुशील कुमार साह ने अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। इसमें विशाल कुमार साह, राजा कुमार, जयराम साहब, प्रेमा देवी शामिल है। घटना बीते आठ मार्च की है। दर्ज मामले में सूचक ने उल्लेख किया है कि उक्त तिथि को वे लोग शादी समारोह में था, इसी क्रम में उक्त लोगों ने हरबे हथियार से लैस होकर उनके दरवाजे पर आकर अपशब्द का प्रयोग करने लगे, मना करने पर सबों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान छिनतई की गहनता को भी अंजाम दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.